शनिवार, 22 सितंबर 2012

आधुनिक तकनीक से बनी अक्षयपात्र की रसोई का उदघाटन

मथुरा, मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वृन्दावन में आधुनिक तकनीक से बनी अक्षयपात्र की रसोई का उदघाटन एवं लोकार्पण कर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मथुरा-वृन्दावन-गोवर्धन में 50 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास एवं पर्यटन कार्यों को करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में औद्योगिक स्थापना एवं आई0टी0 सेक्टर को बढ़ाने का माहौल बनाया जा रहा है। 
 श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मथुरा को पर्यटन की दृष्टि से मेगाडेस्टीनेशन में 30 करोड़ रूपये से यहाॅ के घाटों का सुन्दरीकरण , पर्यटन विकास, कुण्डों-सरोवरों का जीर्णोद्धार आदि कार्य कराये जायेगे जो यहॅा आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र हांेगे। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को मरम्मत कराया जायेगा जिस पर 8 करोड़ रू0 व्यय होगे। बरसाना-कोसीकलाॅ मार्ग को चैड़ीकरण व सुदृड़ीकरण पर 4 करोड़ रू0 व्यय किये जायेगे। गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग का चैड़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर एक करोड़ रुपये व्यय ं किये जायेगे। 
 मा0 मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि मथुरा में यमुना नदी पर बना पुल जीर्णषीर्ण हो जाने से यमुना पर नया पुल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मथुरा,वृन्दावन, गोवर्धन में देश ही नहीं विदेशों से लोग आते है, यहॅा साफ सफाई अच्छी हो इसके लिये आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जायेगी। 
 श्री अखिलेश जी ने कहा कि मथुरा में विकास के भरपूर कार्य किये जायेगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कन्या विद्या धन योजना एवं बेरोजगारी भत्ता का वितरण शुरू हो गया है। कन्या विद्या धन योजना से बालिका शिक्षा का विकास होगा। योजनाओं के लिये पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था बजट में प्राविधानित कर दी गई है। मुस्लिम समुदाय की लड़कियों की शिक्षा में बढ़ावा के लिये सहायता राशि की व्यवस्था की गई है। देश के पहले प्रदेश उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 व 12वी पास छात्रों को कम्प्यूटर टेबलेट व लैपटाॅप दिये जाने का कार्य किया जा रहा है। यह  कम्प्यूटर व लैपटाॅप हिन्दी ,अंगे्रजी व उर्दू में कार्य करेगें इससे किसी भी ग्रामीण छात्र को कोई दिक्कत नहीं होगी। बड़े पैमाने पर कम्प्यूटर लैपटाॅप खरीदने का कार्य हो रहा है। ंमा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों पर लगे झुठे मुकद्दमें वापस लेने का कार्य शुरू कर दिया। प्रदेश में विद्युत उत्पादकता बढ़ाने का कार्य सरकार करेगी। विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के इन्तजाम किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण व श्रीकृष्ण की लीलायें विश्व विख्यात है। यहॅा के विकास को भरपूर सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा पे्रस क्लव की माॅग पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसे दिखवाकर पे्रस क्लव की व्यवस्था करायी जायेगी। 
 मा0 मुख्यमंत्री जी ने अक्षयपात्र की माॅडर्न रसोई के वृन्दावन में स्थापना पर अक्षयपात्र संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छात्रों को स्वच्छ, पौष्टिक व समय पर खाना उपलब्ध होता है। ऐसी संस्थाओं को प्रदेश में अन्य स्थानों पर कार्य करने के लिये सरकार सहयोग करेगी ताकि अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को पौ’िटक

खाना मिले। लोकार्पित माॅडर्न रसोई से जनपद मथुरा के 1633 स्कूलों में एक लाख 65 हजार बच्चों को प्रतिदिन मिड-डे-मील वितरित किया जा रहा है। इस रसोई में 40 हजार रोटी प्रति घंटा बनाने की आॅटोमेटिक मशीन है। आॅटोमेटिक व्यवस्था से सब्जी की सफाई, कटाई व बनाने का कार्य होता हैं। खाना स्कूलों में ले जाने के लिये 70 वाहन द्वारा भेजा जाता हैं। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अक्षयपात्र द्वारा लागू नईं अक्षय थाली योजना में थाली वितरित कर योजना का शुभारम्भ किया। 
 मथुरा भ्रमण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फोगला आश्रम में आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य समारोह का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। अपने सम्बोधन में श्री यादव ने कहा कि यमुना की सफाई हम सभी के प्रयासों से सम्भव हो सकती है और इस कार्य में समाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा जनसहभागिता की बहुत बड़ी आवश्यकता हैं, शासन स्तर से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा प्रदान किया जायेगा।
 अपने उदगारों में उन्होंने कहा कि संगीत एवं नृत्य जन जीवन की प्राणदायिनी है जो सदियों से हमें भाई-चारे और मेलमिलाप से मिलजुल कर रहने की पे्ररणा देता है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ब्रज भूमि को मैं बारंबार नमन करता हूॅ इस भूमि से जो संत-महात्मा एवं कलाकार हुए है उन्होंने हमेशा ही जन कल्याण के उपदेश दिये एवं कार्य किये है ऐसी ब्रज भूमि के लोगों के कल्याण एवं उत्थान तथा प्रोत्साहन के लिये जो भी जरूरी मदद होगी उन्हें उपलब्ध करायी जायेगी। 
 मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने वृन्दावन भ्रमण के दौरान ठा0 बाॅकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण कार्यक्रमों में प्रदेश के मा0 परिवहन मंत्री श्री राजा अरिदमन सिंह सहित विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, इनफोसिस, मनीपाल एकेडमी के उच्चाधिकारी व अक्षयपात्र फाउन्डेशन के प्रतिनिधि, स्वामी हरिदास जयन्ती समारोह के प्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री समीर वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती एन0 पदमजा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व जनसामान्य उपस्थित थे।