रविवार, 24 मार्च 2024

मथुरा लोकसभा सीट के साथ कई दिलचस्प किस्से भी जुड़े हुए हैं

मथुरा देश की एक दिव्यभूमि है, जो सदियों से मुस्लिम हमलावरों के निशाने पर रही। विदेशों से आए आक्रांताओं ने कई बार मथुरा में बने मंदिरों को तोड़ा और उनका खजाना लूट कर ले गये। इसके बावजूद हर बार यह मंदिर नए रूप में पुनः उठ खड़े हुए। पुराणों के अनुसार यह भूमि पहले सुरसेन की राजधानी हुआ करती थी। उस वक्त यहां पर घने जंगल थे। जिसे मधुवन के नाम से भी जाना जाता था। यही मधुवन बाद में मधुपुरा से होते हुए मथुरा तक हो गया। अगर हम चुनावों की वात करें तो आज यह मथुरा भी राजनैतिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण सीट है जिसे हर हाल में भारतीय जनता पार्टी अपने कब्जे में करना चाहती है। मथुरा लोकसभा सीट के साथ कई दिलचस्प किस्से भी जुड़े हुए हैं। इस सीट पर वर्ष 1952 और 1957 में हुए दोनों आम चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की थी। मजे की बात ये है इस आंधी में जनसंघ के नेता और देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी भी चुनाव हार गए थे। घटना कुछ इस प्रकार थी वर्ष 1957 के चुनाव में अटल बिहारी बाजपेयी ने भारतीय जनसंघ के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ राजा महेंद्र प्रताप सिंह जो कि एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय इस सीट पर 95 हजार वोट पाकर महेंद्र प्रताप सिंह विजयी रहे, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी दिगंबर सिंह थे। वहीं अटल बिहारी बाजपेयी की चुनाव में जमानत जब्त तक हो गई थी। मथुरा लोकसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 19 लाख है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या जाट मतदाताओं की मानी जाती है। उनकी वोटर संख्या करीब साढ़े तीन लाख के साथ प्रथम स्थान पर बताई जाती है। इनके अलावा 3 लाख ब्राह्माण, 3 लाख ठाकुर, डेढ़ लाख जाटव, डेढ़ लाख मुस्लिम हैं. जबकि वैश्यों की संख्या 1 लाख और यादवों की संख्या करीब 80 हजार बताई जाती है। अन्य में बाकी बची छोटी जातियां शामिल हैं। जाट बहुल सीट होने के बावजूद आरएलड़ी का वर्चस्व कभी नहीं रहा जाटों की संख्या सबसे ज्यादा होने के कारण ही आरएलडी मथुरा को महत्वपूर्ण सीट मानती रही है। इस सीट से चौधरी चरण सिंह की बेटी ज्ञानवती ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भी हार देखनी पड़ी थी। हालांकि बीजेपी से गठबंधन होने पर जयंत चौधरी वर्ष 2009 में इस सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे उन्हें 243890 वोट मिले थे। इसके बाद 2014 और 2019 से हेमा मालिनी लगातार 2 बार से इस सीट से सांसद हैं। बीजेपी ने फिर तीसरी वार हेमा मालिनी पर दांव खेलने जा रही है। बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में मथुरा से हेमा मालिनी के नाम का ऐलान किया गया है। बसपा ने इस सीट से उम्मीदवाद की घोषणा कर दी है, बसपा ने 1999 में बसपा से ही चुनाव लड़ चुके पं. कमल कान्त उपमन्यु को अपना प्रत्याषी बनाया है। 1999 में कमल कान्त उपमन्यु को 1,18,720 वोट मिले थे। और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। यहां यह बताना जरूरी है कि इस वार जयन्त चौधरी आरएलडी को लेकर बीजेपी की नैया पार लगाने में सहायक बने हुए हैं। मथुरा लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास मथुरा लोकसभा सीट शुरु से ही जाट बाहुल्य मानी जाती रही है। इसकी पुष्टि इस सीट से जीत हांसिल करने वाले उम्मीदवारों से होती है। इस सीट पर अब तक चुने गए 17 सांसदों में से 14 जाट बिरादरी से आते रहे हैं। पिछले 10 सालों से मथुरा से बीजेपी नेत्री व प्रख्यात सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी यहां सांसद हैं। उन्होंने पंजाब के जट और प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की है। इस नाते भी लोग उन्हें भी जाट ही मानते हैं। हालांकि मूल रूप से वह तमिलनाडु से आती हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट की लोकसभा सीट है। आजादी के बाद पहला चुनाव साल 1952 में हुआ। और इस सीट पर भी पहली बार चुनाव 1952 में ही हुआ। पहले और दूसरे दोनों चुनावों में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस सीट पर वर्ष 1962 से 1977 तक लगातार तीन बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। आपातकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को हार देखनी पड़ी और भारतीय लोकदल ने जीत हासिल की। साल 1980 में यह सीट जनता दल के खाते में गई। जबकि 1984 में कांग्रेस ने एक बार फिर से वापसी की, लेकिन कांग्रेस को अगले चुनाव में फिर से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश का यह मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 2019 के आम चुनावों में, यहाँ बहुत मजेदार चुनावी मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में 2,93,471 मतों के अंतर से जीत दर्ज़ की थी। उन्हें 6,71,293 वोट मिले थे। हेमा मालिनी ने अपने निकटतम रालोद प्रत्याषी कु0 नरेन्द्र सिंह को हराया जिन्हें 3,77,822 वोट मिले थे। मथुरा सांस्कृतिक विविधताओं चलते और यहां के चुनावी नतीजे भी उत्तर प्रदेश की यह लोकसभा सीटं रोचक और अहम होती है। इस निर्वाचन क्षेत्र में विगत 2019 के लोक सभा चुनाव में 60.48 प्रतिषत मतदान हुआ था। इस बार यानी कि 2024 में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज़्यादा जागरुक और तैय्यार हैं। इस वर्ष यानी कि 2024 में मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती हेमा मालिनी प्रमुख उम्मीदवार हैं।